Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट के के दौरान आरोपित ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

08 Jul 2026

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मंगलवार देररात पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट के के दौरान आरोपित ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:45 बजे जांच अधिकारी प्रभास मंडल को सूरजपुर स्थित घटनास्थल पर घटनास्थल पर लेकर गए थे। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने एक राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से घायल प्रभास को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह मामला रविवार को सामने आया था, जब सूरजपुर इलाके के एक तालाब से किशोरी का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और स्थानीय लोगों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की थी। प्रभास मंडल इस मामले में गिरफ्तार किया गया पहला आरोपित था।

जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि किशोरी के लापता होने से पहले उसे प्रभास मंडल के साथ देखा गया था। पुलिस को क्षेत्र के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे, जिनमें कथित तौर पर किशोरी एक युवक के साथ दिखाई दी थी। पुलिस जांच में उस युवक की पहचान प्रभास मंडल के रूप में होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रभास मंडल जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार भ्रामक जानकारी दे रहा था। इसी कारण घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए उसे घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया जा रहा था।

इस बीच, पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपित कबीर मोल्ला को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष कार्यबल (एसटीएफ), बारुईपुर विशेष अभियान दल (एसओजी) और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से की। इसके साथ ही इस बहुचर्चित दुष्कर्म-हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले प्रभास मंडल, आनंद सरदार और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्
पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट के के दौरान आरोपित ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News